Showing posts with label अशोक चक्रधर. Show all posts
Showing posts with label अशोक चक्रधर. Show all posts

ठेकेदार भाग लिया

फावडे ने
मिटटी काटने से इंकार कर दिया
और
बदरपुर पर जा बैठा
एक और |
ऐसे में
तसले को मिटटी धोना
कैसे गवारा होता ?
काम छोड़ आ गया
फावडे की बगल में |
धुर्मुत की कदमताल ... रुक गई,
कुदाल के इशारे पर
तत्काल,
जाल ज्यों ही कुढ़ती हुई
रोती बड़बड़ाती हुई
आ गिरी औंधे मुंह
रोडी के ऊपर |
- आख़िर ये कब तक?
कब तक सहेंगे हम ?

Search

My Blog List