अपनी पहचान मिटने को कहा जाता है.
बस्तिया छोड़ के जाने को कहा जाता है
पत्तिया रोज़ गिरा जाती है जहरीली हवा
और हमें पेड़ लगाने को कहा जाता है
कोई मौसम हो दुःख सुख में गुजरा कौन करता है |
परिंदों की तरह सबकुछ गवारा कौन करता है |
घरो की राख फिर देखेंगे पहले ये देखना है,
घरों को फूंक देने का इशारा कौन करता |
जिसे दुनिया कहा जाता है कोठे की तवाइफ़ है |
इशारा किसको करती है, नजारा कौन करता है |
राहत इन्दोरी - 3
Labels: राहत इन्दोरी
राहत इन्दोरी -2
जिहालातो के अंधेरे मिटा के लौट आया |
मै आज साडी किताबे जलाके लौट आया |
वो अब भी बैठी सिसककर रही होगी |
मै अपना हाथ हवा में हिलाकर लौट आया |
ख़बर मिली है की सोना निकल रहा है वहा
मै जिस जमीं पे ठोकर लगाके आया |
Labels: राहत इन्दोरी
रुपगंधा
मलमली तारुण्य माझे, तू पहाटे पांघरावे
मोकळ्या केसात माझ्या, तू जीवाला गुंतवावे
लागुनि थंडी गुलाबी, शिरशिरी यावी अशी ही
राजसा माझ्यात तू अन् मी तुझ्यामाजी भिनावे
कापर्या माझ्या तनूची तार झंकारुन जावी
रेशमी संगीत स्पर्शाचे, पुन्हा तू पेटवावे
रे तुला बाहुत माझ्या, रुपगंधा जाग यावी
मी तुला जागे करावे, तू मला बिलगून जावे
आईना क्यूँ न दूँ कि तमाशा कहें जिसे
आईना क्यूँ न दूँ के तमाशा कहें जिसे
ऐसा कहाँ से लाऊँ के तुझसा कहें जिसे
हसरत ने ला रखा तेरी बज़्म-ए-ख़याल में
गुलदस्ता-ए-निगाह सुवेदा कहें जिसे
फूँका है किसने गोशे मुहब्बत में ऐ ख़ुदा
अफ़सून-ए-इन्तज़ार तमन्ना कहें जिसे
सर पर हुजूम-ए-दर्द-ए-ग़रीबी से डलिये
वो एक मुश्त-ए-ख़ाक के सहरा कहें जिसे
है चश्म-ए-तर में हसरत-ए-दीदार से निहाँ
शौक़-ए-इनाँ गुसेख़्ता दरिया कहें जिसे
दरकार है शिगुफ़्तन-ए-गुल हाये ऐश को
सुबह-ए-बहार पंबा-ए-मीना कहें जिसे
ऐसा भी कोई है के सब अच्छा कहें जिसे
धमकी में मर गया
धम्की में मर गया जो न बाब-ए नबर्द था
इश्क़-ए नबर्द-पेशह तलबगार-ए मर्द था
था ज़िन्दगी में मर्ग का खटका लगा हुआ
उड़ने से पेशतर भी मिरा रन्ग ज़र्द था
तालीफ़-ए नुसख़हहा-ए वफ़ा कर रहा था मैं
मज्मू`अह-ए ख़याल अभी फ़र्द फ़र्द था
दिल ता जिगर कि साहिल-ए दरया-ए ख़ूं है अब
उस रहगुज़र में जलवह-ए गुल आगे गर्द था
जाती है कोई कश्मकश अन्दोह-ए `इश्क़ की
दिल भी अगर गया तो वुही दिल का दर्द था
अह्बाब चारह-साज़ी-ए वहशत न कर सके
ज़िन्दां में भी ख़याल बियाबां-नवर्द था
यह लाश-ए बे-कफ़न असद-ए ख़स्तह-जां की है
हक़ मग़्फ़रत करे `अजब आज़ाद मर्द था